संवाददाता
जालौन
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन द्वारा थाना/समाधान दिवस के अवसर पर थाना आटा में उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखी जाए।
इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।