सड़क सुरक्षा से ही सुरक्षित भविष्य का निर्माण – जिलाधिकारी

बी.के.डी. एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का भव्य शुभारम्भ

संवाददाता – उरई/जालौन

जनपद जालौन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का भव्य शुभारम्भ बी.के.डी. एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल, झाँसी रोड, उरई में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी, जालौन तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. दुर्गेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, जालौन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आयोजन परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि “सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का सशक्त माध्यम है।” उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे नियमों का कड़ाई से अनुपालन कर सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर डॉ. डी.के. भिटौरिया, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, चन्द्रप्रकाश, बीर बहादुर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, ऑटो यूनियन, यूपीडा, वाहन एजेंसियों के प्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *