जालौन | तहसील कालपी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने संयुक्त रूप से उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस दौरान अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।