संवाददाता
कानपुर देहात
थाना शिवली पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम भेवान स्थित कम्पोजिट शराब ठेके में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा कर 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में शराब, बीयर, चोरी किया गया डीवीआर, दो कारें और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
घटना का विवरण
दिनांक 03/04 अप्रैल 2026 की रात ग्राम भेवान स्थित शराब ठेके का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा अंग्रेजी शराब व बीयर चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में 04 अप्रैल 2026 को थाना शिवली में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस कार्रवाई व खुलासा
घटना के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिवली व सर्विलांस टीम ने 09 अप्रैल 2026 को केसरी निवादा नहर पुल पर सघन चेकिंग के दौरान दो कारों में सवार 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गया डीवीआर व एलईडी भी क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- अजीत सिंह उर्फ छोटू (23 वर्ष)
- नीतू (24 वर्ष)
- नूर आलम उर्फ ढुनकू (24 वर्ष)
- समीर खान (22 वर्ष)
- अभिषेक (22 वर्ष)
(सभी निवासी जनपद कानपुर देहात)
बरामदगी
- 04 बोतल अंग्रेजी शराब
- 61 हाफ अंग्रेजी शराब
- 497 क्वार्टर अंग्रेजी शराब
- 48 कैन बीयर
- चोरी किया गया डीवीआर व स्क्रीन (क्षतिग्रस्त)
- 02 कारें (हुंडई औरा व होंडा सिटी)
- 05 मोबाइल फोन
- ₹350 नकद
पुलिस ने बताया कि बरामद शराब की पुष्टि संबंधित ठेके से की गई है। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।