विकास खंड स्तरीय जायद गोष्ठी एवं किसान मेला का सफल आयोजन

संवाददाता
कानपुर देहात

शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन तथा मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल के मार्गदर्शन में “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में संचालित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत दिनांक 21 मार्च 2026 को विकास खंड रसूलाबाद में जायद गोष्ठी एवं किसान मेले का सफल आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम विकास खंड परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कृषकों को मक्का उत्पादन से संबंधित उन्नत तकनीकों एवं नवीन कृषि विधियों की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक खेती, उन्नत बीजों के चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं फसल संरक्षण के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

गोष्ठी के दौरान शासन की विगत नौ वर्षों की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण भी किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उपस्थित किसानों एवं आमजन को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल एवं प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिनका अवलोकन जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य, उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव, जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *