उरई / जालौन।
जनपद में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चुर्खी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
थाना चुर्खी पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त अपरबल सिंह पुत्र स्वर्गीय कृपाराम, निवासी मोहल्ला माझर्खोर, थाना चुर्खी, जनपद जालौन को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस विभाग द्वारा अभियान के तहत लगातार कार्रवाई कर अपराधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।