वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, थाना कदौरा पुलिस की कार्रवाई

संवाददाता | जालौन

जनपद जालौन में वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कदौरा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त मनफूल पुत्र बाबू राम निषाद उर्फ बब्बू, निवासी ग्राम इकौना, थाना कदौरा, जनपद जालौन, उम्र लगभग 55 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी था, जिसके अनुपालन में पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत वांछित और वारंटी अभियुक्तों की लगातार धरपकड़ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *