वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने अभियान के तहत की कार्रवाई

संवाददाता
उरई / जालौन

वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना एट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार थाना एट में पंजीकृत मु0अ0सं0 35/2026 धारा 105/238 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सागर सिंह (उम्र लगभग 26 वर्ष) पुत्र दिवाकर सिंह निवासी ग्राम मोहम्मदाबाद, थाना डकोर, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा बताया गया कि जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *