“मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना–2026” को लेकर डीएम कपिल सिंह की बैठक, दिए दिशा-निर्देश

संवाददाता
कानपुर देहात

जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में “मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना–2026” के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम एवं सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था विकसित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि योजना का क्रियान्वयन पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजना को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने को कहा।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *