मंदिर परिसर में गाय से क्रूरता का मामला, महंत समेत दो आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता
जालौन

थाना कोटरा क्षेत्रान्तर्गत रक्तदंतिका मंदिर परिसर में गाय के साथ क्रूरता किए जाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्तदंतिका के महंत फलाहारी बाबा द्वारा अपने मंदिर परिसर में स्वयं द्वारा पाली गई गाय को डंडे से पीटने की सूचना मिली थी। इस पर थाना कोटरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए महंत भगवान दास यादव उर्फ फलाहारी बाबा (उम्र करीब 70 वर्ष), निवासी मूसानगर, कानपुर देहात तथा उसके सहयोगी महेंद्र पाटकर (उम्र करीब 49 वर्ष), निवासी ग्राम सैदनगर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोटरा में मु0अ0सं0 25/2026 के अंतर्गत धारा 325 बीएनएस एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *