प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ की शुरुआत, 6 परिवारों का हुआ समझौता मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, 42 मामलों में सुनवाई

कानपुर देहात।
महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई।

इस पहल के तहत कुल 42 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें काउंसलिंग के बाद 06 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। समझौते के बाद पति-पत्नी ने खुशी-खुशी साथ रहने की सहमति दी, जबकि शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित की गई।

प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को सुलझाकर बिखरते परिवारों को फिर से एकजुट करना है, जिससे समाज में आपसी सौहार्द एवं स्थिरता बनी रहे।

कार्यक्रम के दौरान महिला सहायता प्रकोष्ठ की टीम एवं प्रोजेक्ट से जुड़े सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इनमें थानाध्यक्ष सुषमा, उपनिरीक्षक ज्योति देवी, महिला कांस्टेबल रीनू, रंजना सोनकर, पिंकी देवी तथा सदस्य कंचन मिश्राश्रीराम प्रकाश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *