उरई, दिनांक 20 मार्च 2026 (सू.वि.)
तहसील विधिक सेवा समिति सचिव/तहसीलदार ने अवगत कराया कि दिनांक 24.03.2026 को ग्राम सचिवालय, ग्राम पंचायत कुठौंदा में विधिक साक्षरता शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनाओं के बारे में नागरिकों को कानूनी जानकारी प्रदान करना है। कार्यक्रम अपरान्ह 12:00 बजे से प्रारंभ होगा।
टीम लीडर के रूप में श्री रामदेव चतुर्वेदी, पी.एल.वी. नियुक्त किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारी एवं विभागों—जैसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी डकोर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी ग्रामीण मडोरा, बाल विकास परियोजना अधिकारी डकोर और पूर्ति निरीक्षक उरई—से अनुरोध किया गया है कि वे शिविर में समय पर उपस्थित रहें और कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग प्रदान करें।
उक्त शिविर के माध्यम से नागरिकों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी जाएगी।