उरई, दिनांक 20 मार्च 2026 (सू.वि.)
प्रधानाचार्य, राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र ने बताया कि दिनांक 19.03.2026 को ब्लॉक डकोर की ग्राम पंचायत गढर में मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत गढर के चयनित 30 प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान गढर ने किया। प्रशिक्षण के दौरान:
- श्री राम प्रकाश दोदेरिया ने मशरूम उत्पाद तैयार करने और प्रसंस्करण तकनीक के बारे में जानकारी दी।
- श्री राजाराम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने पर विभाग द्वारा अधिकतम 1 लाख रुपये तक अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
- आशीष कुमार विश्वकर्मा, बेकरी प्रशिक्षक, ने प्रसंस्करण उद्योग नीति 2023 एवं पीएम एफएमई योजना की विस्तृत जानकारी दी।
- श्री धर्मेन्द्र कुमार, प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केन्द्र, झाँसी, ने फल और सब्जियों के संरक्षण के तरीकों और विधियों के बारे में प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षार्थियों को साहित्य और लेखन सामग्री वितरित की गई और कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए किया गया।