पुलिस लाइन कानपुर देहात में “प्रोजेक्ट नई किरण” की शुरुआत, 42 मामलों में सुनवाई

संवाददाता | कानपुर देहात

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत दिनांक 12 अप्रैल 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में “प्रोजेक्ट नई किरण” की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कुल 42 मामलों की सुनवाई की गई। प्रोजेक्ट नई किरण से जुड़े सदस्यों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद 04 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया, जिससे पति-पत्नी पुनः साथ रहने के लिए सहमत हो गए। शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित की गई।

“प्रोजेक्ट नई किरण” का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक विवादों को सुलझाकर बिखरे हुए परिवारों को एक सूत्र में जोड़ना है, जिससे सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिल सके।

इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी ज्योति राज सहित महिला सहायता प्रकोष्ठ की टीम—म0का0 1284 कु. रीनू, म0का0 1259 रंजना सोनकर, म0का0 1045 शिवम पाण्डेय, म0का0 1149 शालू देवी, म0का0 1195 पिंकी देवी—का विशेष योगदान रहा।

इसके अतिरिक्त प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्य श्रीमती कंचन मिश्रा, श्रीराम प्रकाश एवं श्री जियाउल हक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *