पुलिस लाइन्स उरई में “वामा वेलनेस कैम्प” का आयोजन, पुलिस कर्मियों को मिला निःशुल्क उपचार

संवाददाता
उरई/जालौन

दिनांक 05 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक जालौन की उपस्थिति में पुलिस लाइन्स उरई में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से “वामा वेलनेस कैम्प” का आयोजन किया गया।

इस कैम्प के अंतर्गत होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ-साथ व्यक्तिगत उपचार की सुविधा प्रदान की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य की देखभाल करना तथा उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *