पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई, फरियादियों को दिलाया न्याय का भरोसा

-: प्रेस विज्ञप्ति :-

कानपुर देहात | दिनांक 15 अक्टूबर 2025

आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय कानपुर देहात द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई आयोजित की गई।

जन-सुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर आये फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई की गई, जिसमें फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं न्यायोचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *