संवाददाता | कानपुर देहात | दिनांक: 06 अप्रैल 2026
जनपद कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं तथा आवश्यकतानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।