पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, फरियादियों को दिया न्याय का भरोसा

संवाददाता
कानपुर देहात

दिनांक 01 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। इस दौरान समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *