संवाददाता
कानपुर देहात
पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और न्याय का भरोसा दिलाया। साथ ही प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देशित किया कि उनका समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।