संवाददाता
उरई/जालौन
पुलिस अधीक्षक, जनपद जालौन द्वारा थाना कदौरा परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में स्थित भोजनालय, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना तथा थाना कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों की भी जांच की, जिसमें अपराध रजिस्टर, फ्लाई शीट एवं मालखाना रजिस्टर का अवलोकन किया गया। अभिलेखों के रख-रखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष कदौरा को निर्देशित किया कि हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जाए।