फरियादियों की समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
संवाददाता
उरई/जालौन
पुलिस अधीक्षक, जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा पुलिस-जन संवाद को और अधिक प्रभावी बनाना है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।