परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 4 परिवारों में हुआ समझौता, बिखरने से बचे रिश्ते

संवाददाता | उरई/जालौन

जनपद जालौन में महिला परिवार परामर्श केंद्र द्वारा वैचारिक मतभेद के कारण टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों के विवादों का लगातार समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में परिवार परामर्श टीम के सहयोग से 04 परिवारों के बीच आपसी समझौता कराकर रिश्तों को बिखरने से बचाया गया।

परामर्श प्रक्रिया के दौरान महिला पुलिस अधिकारी एवं नामित सदस्यों ने पति-पत्नी व उनके परिजनों के बीच उत्पन्न विवादों को गंभीरता से सुना और उनकी काउंसलिंग की। काउंसलिंग के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी विवाद न करने तथा पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण तरीके से साथ रहने का संकल्प लिया।

समझौते के बाद दंपत्ति को आपसी सामंजस्य बनाए रखते हुए पारिवारिक जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करने की सलाह दी गई।

परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल से न केवल पारिवारिक विवादों का समाधान हो रहा है, बल्कि टूटते रिश्तों को भी एक नई दिशा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *