दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, थाना आटा पुलिस की कार्रवाई

उरई / जालौन।

जनपद में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आटा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

इसी क्रम में थाना आटा पुलिस द्वारा दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में करन सिंह पुत्र महादेव लोधी निवासी ग्राम रिरुवा, थाना आटा, जनपद जालौन तथा भगवान दीन पुत्र फतियाँ केवट निवासी देवराई डेरा चन्डौत, थाना जरिया, जनपद हमीरपुर शामिल हैं।

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए अपराधियों की धरपकड़ जारी है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में मदद मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *