संवाददाता
कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना मंगलपुर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17.03.2026 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 67/2026 धारा 74/77/115(2)/308(5)/351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए थाना मंगलपुर पुलिस टीम ने दिनांक 24.03.2026 को अभियुक्त शुभम गुप्ता उर्फ श्याम गुप्ता पुत्र कृष्ण कुमार गुप्ता निवासी बड़ा चौराहा झींझक तथा आदित्य सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम औरंगाबाद डालचन्द को नासिरसेड़ा मार्ग स्थित रेलवे कॉलोनी झींझक क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:
- शुभम गुप्ता उर्फ श्याम गुप्ता (उम्र 33 वर्ष), निवासी बड़ा चौराहा झींझक, थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात।
- आदित्य सिंह (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम औरंगाबाद डालचन्द, थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
- उ0नि0 उमेश शर्मा, चौकी प्रभारी झींझक
- हे0का0 155 अवधेश सिंह
- का0 1050 राहुल कुमार
- का0 56 दिग्विजय
- का0 चालक लालेन्द्र सिंह
पुलिस द्वारा बताया गया कि महिला सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।