संवाददाता
जालौन
जनपद जालौन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डकोर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरविन्द राजपूत पुत्र रामगोपाल राजपूत निवासी ग्राम चन्डौत, थाना जरिया, जनपद हमीरपुर के रूप में हुई है। वह काफी समय से वांछित/वारंटी चल रहा था।
थाना डकोर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण की गई है।
पुलिस द्वारा अभियान के अंतर्गत अन्य वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।