संवाददाता
उरई/जालौन
वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डकोर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम द्वारा दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
- जितेन्द्र सविता पुत्र स्वर्गीय शिवकुमार, निवासी दीनदयालपुरम, थाना सेन पश्चिम पारा, जनपद कानपुर नगर
- रामकुमार पुत्र मइयादीन, निवासी ग्राम मुहाना, थाना डकोर, जनपद जालौन
शामिल हैं।
पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।