संवाददाता | जालौन
जनपद जालौन में अपराध नियंत्रण के तहत थाना आटा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 7.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।