संवाददाता
जालौन
थाना आटा पुलिस ने चोरी की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर की गई चेकिंग के दौरान अभियुक्त को पकड़ा गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की होना स्वीकार किया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।