संवाददाता | कानपुर देहात
दिनांक: 12 अप्रैल 2026
जनपद कानपुर देहात में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस को एक सराहनीय सफलता मिली है। साइबर हेल्प डेस्क शिवली की त्वरित कार्रवाई से ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते में आंशिक धनराशि वापस कराई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता श्री हर्ष पुत्र शिवदत्त, निवासी ग्राम रुदापुर थाना शिवली, को अज्ञात साइबर ठगों द्वारा टेलीग्राम ऐप पर टास्क देकर पैसे दोगुना करने का झांसा दिया गया। इस धोखाधड़ी के माध्यम से उनसे ₹65,000 की धनराशि ट्रांसफर करवा ली गई।
इस संबंध में पीड़ित द्वारा दिनांक 20 मार्च 2025 को साइबर हेल्प डेस्क शिवली पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच करते हुए थाना शिवली पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) ने प्रभावी कार्रवाई कर ₹33,000 की धनराशि 12 अप्रैल 2026 को पीड़ित के खाते में वापस कराई।
शेष धनराशि की बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट होकर शिकायतकर्ता ने थाना शिवली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
जनता के लिए महत्वपूर्ण अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि—
- मोबाइल फोन खोने पर तुरंत CEIR पोर्टल (https://www.ceir.gov.in) या संचार साथी ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करें।
- किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या https://www.cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें।
धनराशि वापस कराने वाली टीम
- प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह
- उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह
- महिला कांस्टेबल प्रीति सोनकर (1261)