संवाददाता – कानपुर देहात
जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 27 जनवरी 2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर संतोषजनक समाधान किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को उनके प्रकरण की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति से नियमित रूप से अवगत कराया जाए।
जनसुनवाई को प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े रहे।