कानपुर देहात के जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने शनिवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति से उनके मूसानगर स्थित आश्रम में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान जनपद से जुड़े विभिन्न जनहित एवं लोकहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने क्षेत्र के विकास, कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक कल्याण से संबंधित विषयों पर अपने विचार साझा किए।
बैठक का उद्देश्य जनपद के समग्र विकास को गति देना तथा आमजन से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए समन्वय स्थापित करना रहा।