उरई | 21 जनवरी 2026 (सू.वि.)
अध्यक्ष, नीलामी समिति/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम, जनपद न्यायालय सतीश चन्द्र द्विवेदी ने बताया कि जनपद न्यायालय, जालौन (उरई) के प्रांगण में स्थित फोटोकॉपी मशीन की दुकान के लिए शेष वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु ठेके की नीलामी का आयोजन किया जाएगा।
नीलामी दिनांक 06 फरवरी 2026 को सायं 03:00 बजे से 05:00 बजे तक, न्याय भवन के सभागार में संपन्न होगी। नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक बोलीकर्ता को 5000 रुपये की धरोहर राशि बोली बोलने से पूर्व अमीन-प्रथम, सिविल कोर्ट उरई के पास उसी दिन जमा करनी होगी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक बोलीकर्ता की धरोहर राशि 5000 रुपये जमा की जाएगी, जिसमें से केवल अधिकतम बोलीकर्ता की धरोहर राशि जमा रहेगी, जबकि शेष प्रतिभागियों की धरोहर राशि नीलामी की कार्यवाही समाप्त होने के पश्चात वापस कर दी जाएगी।
नीलामी समाप्त होने पर अधिकतम बोली लगाने वाले व्यक्ति को आधी धनराशि तत्काल जमा करनी होगी, जबकि शेष राशि दिनांक 01 मार्च 2026 तक जमा करना अनिवार्य होगा।
बोली लगाने वाला व्यक्ति किसी भी प्रकार का बकायादार अथवा काली सूची में सम्मिलित नहीं होना चाहिए। साथ ही उसके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला पंजीकृत अथवा लंबित नहीं होना चाहिए। इस संबंध में प्रत्येक बोलीकर्ता को शपथ-पत्र बोली से पूर्व प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
बोली को स्वीकृत अथवा अस्वीकृत करने का अधिकार माननीय जिला जज, जालौन (उरई) के पास सुरक्षित रहेगा।
उक्त नीलामी से संबंधित सूचना माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की वेबसाइट
👉 https://www.allahabadhighcourt.in
एवं जनपद न्यायालय, जालौन (उरई) की वेबसाइट
👉 https://jalaun.dcourts.gov.in
पर भी उपलब्ध है।