छठ पूजा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

जनपद कानपुर देहात | दिनांक 26 अक्टूबर 2025

आज दिनांक 26.10.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा छठ पूजा के पावन अवसर पर थाना रनियां क्षेत्रान्तर्गत किसरवल रोड स्थित पातालेश्वर मंदिर घाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने घाट क्षेत्र, मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल एवं यातायात व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने छठ व्रतियों की सुरक्षा, यातायात सुगमता, असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु सभी सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *