छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु प्रशासन सतर्क

जनपद कानपुर देहात | 26 अक्टूबर 2025

जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि आगामी छठ पूजा के अवसर पर जनपद में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी, तालाब और पोखरों पर पूजा-अर्चना करेंगे।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

श्रद्धालुओं से विशेष अपील:

  • केवल निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही पूजा करें।

  • पानी की गहराई और फिसलन का ध्यान रखें; बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें।

  • भीड़ में धक्का-मुक्की, शोरगुल और सेल्फी लेने से बचें।

  • पूजा के दौरान दीया, अगरबत्ती, माचिस आदि ज्वलनशील वस्तुओं का सावधानीपूर्वक उपयोग करें।

  • नशे की हालत या थकान में पानी में प्रवेश न करें।

  • अंधेरे या असुरक्षित घाटों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

  • जल में स्नान करते समय कोई खेलकूद न करें; भीड़भाड़ वाले स्थलों पर पटाखों या ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग न करें।

आपात स्थिति में संपर्क करें:

  • डायल 112 या 9454416429

जिलाधिकारी ने सभी से आग्रह किया कि छठ पर्व को शांति, अनुशासन और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाएँ, ताकि पर्व सुरक्षित, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *