संवाददाता
कानपुर देहात
तहसील अकबरपुर अंतर्गत ग्राम संगसियापुर में जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के दौरान गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की।
जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा मिलजुलकर रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, थाना प्रभारी अकबरपुर, ग्राम प्रधान, कोटेदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।