कुठौंद पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व अवैध तमंचा बरामद

जालौन | थाना कुठौंद पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक अदद तमंचा (.12 बोर) तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी के आधार पर आगे की जांच भी जारी है।

थाना कुठौंद पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *