संवाददाता – कानपुर देहात
कानपुर देहात में ईद-उल-फितर के सार्वजनिक अवकाश के कारण जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अब दिनांक 23 मार्च 2026 को तहसील सिकंदरा में किया जाएगा। कार्यक्रम जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी तहसील कार्यालय सिकंदरा का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत अपराह्न 03:30 बजे ग्राम उमरपुर, विकास खंड राजपुर, तहसील सिकंदरा में चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण और आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि समस्त जनपद स्तरीय और विभागीय अधिकारी चौपाल में अपने-अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों का विवरण और आवश्यक सूचनाओं के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।