संवाददाता – कानपुर देहात
दिनांक 19 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस अवसर पर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध और न्यायपूर्ण तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना और न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।
पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की कि किसी भी समस्या या शिकायत के मामले में निसंकोच थाने या संबंधित कार्यालय में संपर्क करें, ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके।