कानपुर देहात: मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय बाल एवं किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक और ओरल हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम

संवाददाता – कानपुर देहात

कानपुर देहात में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एल. वर्मा की अध्यक्षता में कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूलों में बच्चों की स्क्रीनिंग, संदर्भन, उपचार, आयरन गोली वितरण और उपभोग से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की गई।

इसके साथ ही, 20 मार्च 2026 को “राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस” के अवसर पर 20 मार्च से 20 अप्रैल 2026 तक “Happy Mouth is a Happy Life” थीम पर एक माह के विशेष अभियान की रूपरेखा पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में ओरल स्वास्थ्य, कैंसर और अन्य रोगों से बचाव, तंबाकू और धूम्रपान के उपयोग पर नियंत्रण के लिए कोटपा अधिनियम 2003 और पेका अधिनियम 2019 की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को ओरल स्वास्थ्य के लिए निम्न दिशा-निर्देश दिए गए:

  1. अपने दांत और मसूढ़ों को स्वच्छ रखें।
  2. दांत या मसूढ़ों में समस्या होने पर दंत चिकित्सक से परामर्श लें।
  3. संतुलित भोजन, फल और हरी सब्जियों का सेवन करें।
  4. हर 6 महीने में दांतों की जांच कराएं।

कार्यक्रम में डॉ. डी.के. सिंह (उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी एनसीडी), अमिताभ वर्मा (जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम), राकेश कुमार (डीईआईसी मैनेजर) और आरबीएसके टीम के चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *