संवाददाता – कानपुर देहात
दिनांक 20.03.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, तथा अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान समस्याओं को लेकर आए फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर गंभीरता से सुना गया और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों के न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और न्यायोचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
इस पहल से आमजन को प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाने एवं त्वरित समस्या समाधान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।