संवाददाता – कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस टीम ने दिनांक 19.03.2026 को त्वरित कार्यवाही करते हुए पत्नी की सिर में चोट मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
घटना के सम्बन्ध में वादी श्री रवि कश्यप द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 61/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. बनाम रजत कश्यप पंजीकृत की गई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रजत कश्यप को डेरापुर से रसधान जाने वाली रोड, उरसान मोड़ के पास घटना में प्रयुक्त लोहे के बसूला के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अभियुक्त का विवरण:
- नाम: रजत कश्यप
- पिता: मेवालाल
- ग्राम/थाना: उरसान, थाना डेरापुर, जनपद कानपुर देहात
- उम्र: लगभग 32 वर्ष
बरामदगी:
- घटना में प्रयुक्त एक लोहे का बसूला
गिरफ्तार करने वाली टीम:
- थाना डेरापुर पुलिस