कानपुर देहात: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला कारागार का निरीक्षण और विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया

संवाददाता – कानपुर देहात

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) कानपुर देहात द्वारा जिला कारागार में बंदियों को विधिक रूप से जागरूक करने हेतु एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डीएलएसए की सचिव श्रीमती नूपुर श्रीवास्तव ने कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किशोर, वयस्क पुरुष और महिला बंदियों से संवाद कर उनके अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और न्यायिक प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। सचिव ने कारागार की खान-पान, चिकित्सा सुविधा, शिक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का जेल मैनुअल के अनुसार निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया।

इसके उपरांत आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में बंदियों को जमानत प्रावधान, अधिकारों की जानकारी और न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद व्यक्तियों को डीएलएसए के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता और अन्य सहायता प्रदान की जाती है।

शिविर में जिला कारागार अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा, जेलर डॉ. विजय कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर डॉ. राजेश कुमार, अधिवक्ता मंजू गुप्ता, डीएलएसए कर्मचारी पुष्पेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक, शिक्षक और बंदी उपस्थित रहे।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें न्याय की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *