संवाददाता – कानपुर देहात
दिनांक 20 मार्च 2026 को जिलाधिकारी कपिल सिंह ने जिला महिला चिकित्सालय, अकबरपुर में 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी बालिकाओं के लिए Human Papilloma Virus (HPV) वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों को सर्वाइकल कैंसर और एच०पी०वी वैक्सीन के महत्व के प्रति जागरूक किया और बताया कि जनपद में वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता है।
जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने परिवार की 14 वर्ष की बालिकाओं (जिनका 14वां जन्मदिन पूरा हो चुका हो और 15वां जन्मदिन अभी पूरा नहीं हुआ) को प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक जिला महिला चिकित्सालय, अकबरपुर में टीकाकरण के लिए लाएं।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत मौर्य, मेडिकल कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य डॉ. हरप्रीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बंदना सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एल. वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आशीष बाजपेयी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार, और यूनीसेफ एवं डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि उपस्थित रहे। टीकाकरण सत्र में एएनएम संगीता और आशा दीपा ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।