कानपुर देहात: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई

संवाददाता – कानपुर देहात

कानपुर देहात में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निपटारा समय-सीमा के भीतर किया जाए और शिकायतकर्ताओं को प्रगति की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रशासन के प्रति जनविश्वास और मजबूत हो।

जनसुनवाई को और प्रभावी बनाने के लिए उप-जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी और नगर निकायों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई और IGRS से जुड़े प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए और आमजन को त्वरित राहत प्रदान की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *