संवाददाता – कानपुर देहात
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशानुसार जनपद कानपुर देहात में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत वृद्धजनों को मोतियाबिंद सर्जरी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अर्थराइटिस/कैल्शियम जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
जनपद स्तरीय समिति के चयनित संस्थाओं को योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी जाएगी। इच्छुक सरकारी/गैर-सरकारी एवं स्वैच्छिक संगठन (NGO/VO) निर्धारित अर्हताओं के साथ अपने प्रस्ताव दिनांक 31 मार्च 2026 तक जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा कराएं।
प्रस्ताव में आवश्यक दस्तावेजों में वैध पंजीकरण, बैंक खाता, NGO Darpan पोर्टल पंजीकरण, पैन/जीएसटी प्रमाण-पत्र, पिछले वर्षों की प्रगति रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा विवरण शामिल होना चाहिए। मोतियाबिंद सर्जरी के लिए न्यूनतम दो वर्षों का अनुभव और कम से कम 250 सफल सर्जरी का रिकॉर्ड अनिवार्य है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र संस्थाओं से समय पर प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि योजना का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।