कानपुर देहात।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने दिनांक 07 अप्रैल 2026 को अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई के दौरान उन्होंने सभी पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। साथ ही, प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर सहित अन्य क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस प्रशासन द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जनता का विश्वास और मजबूत हो सके।