एसपी ने अकबरपुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर चलाया चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संवाददाता
कानपुर देहात

पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 29 मार्च 2026 को थाना अकबरपुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख बाजारों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने, वाहन चेकिंग को और अधिक सख्ती से लागू करने तथा क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।

अभियान के तहत प्रमुख कार्यवाही:

  • थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग की गई।
  • संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई।
  • होटल, ढाबा एवं रेंटल हाउस की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
  • आम नागरिकों से संवाद कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को नियमित रूप से पैदल गश्त करने एवं जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *