ईद-उल-फितर पर डीएम-एसपी ने उरई नगर में किया भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संवाददाता
उरई/जालौन

ईद-उल-फितर के पावन पर्व के अवसर पर दिनांक 21 मार्च 2026 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कोतवाली उरई नगर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में तैनात पुलिस बल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी मुस्लिम भाइयों को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *