संवाददाता
कानपुर देहात
जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने जानकारी देते हुए बताया कि खेलो इंडिया (एक जिला एक खेल) योजना के अंतर्गत स्पोर्ट्स स्टेडियम माती, जनपद कानपुर देहात में एथलेटिक्स खेल का संचालन किया जा रहा है, जहां पंजीकृत खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
उन्होंने बताया कि कुल 08 रिक्त पदों को भरने हेतु खिलाड़ियों के ट्रायल/चयन का आयोजन दिनांक 25 मार्च 2026 को प्रातः 8 बजे से किया जाएगा।
इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेने के लिए जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात में संपर्क कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों की आयु 14 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।