उरई/जालौन।
पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में अवैध शराब के निष्कर्षण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली माधौगढ़ पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस टीम ने एक अभियुक्त शिवम सिंह (26 वर्ष) पुत्र महेश सिंह, निवासी ग्राम रुरा थाना रेढ़र, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से 30 अदद देशी शराब, 03 क्वार्टर मैक डावल नं. 01 एवं 01 हाफ बोतल मैक डावल नं. 01 बरामद की गई।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही की गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।